डीबी स्टार पटना
डीबी स्टार > पटना
मैंनेकहाफूलों से, कि देखा है कहीं मेरे यार सा हसीन... लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा.. जैसे गानों पर मनमोहक नृत्य पेश कर बुधवार को आनंद किडजी स्कूल भूतनाथ के बच्चों ने स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने विभिन्न फिल्मी गीतों पर रंगारंग डांस की प्रस्तुति दी। रंग बिरंगे कपड़े पहने बच्चे जब नृत्य पेश कर रहे तो फूलों की बगिया का दृश्य आंखों के सामने रहा था। एक के बाद दूसरी प्रस्तुति ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। परियों के कपड़े पहनकर बच्चियां जब मंच पर आई तो लगा की साक्षात नन्ही परियां सामने हैं। इस दौरान स्कूल के निदेशक उदय कुमार, किडजी स्कूल फ्रेंचाइजी मैनेजर श्रीकांत, स्कूल की कार्डिनेटर सोनी एस तिवारी, शिक्षिका सुकृति, रितु, शीला कुमारी, प्रियंका, पूनम समेत बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
कंकड़बाग कम्युनिटी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
ये रहे उपस्थित
समन्यवक डॉ. केपी यादव, एमबीए विभाग के डॉ. आरएन पांडेय, डॉ. कौशलेंद्र कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमेश प्रसाद के साथ फर्स्ट इयर के छात्र विक्की, देवाशीष, दिवाकर, भूमि, रिया और सेकेंड इयर के शुभम, सुधांशु, अविनाश, अभिषेक और थर्ड इयर के ऋषि, अभिजीत, विश्वजीत, राहुल, अभय, अंजली, निधि और सोनम उपस्थित थे।
फैंसी ड्रेस से पेश की मां दुर्गा की झांकी
होटल चाणक्या में रोटरी पटना मिड टाउन द्धारा आयोजित माता की चाैकी कार्यक्रम में डांडिया करती महिलाएं। इस अवसर पर रोटरी मिड टाउन के सदस्यों ने परिवार सहित हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब मस्ती की।
कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती बीसीए की छात्राएं।
पटना सिटी| हाजीगंजस्थित टेंडर इंटरनेशनल स्कूल में दुर्गा पूजा शुरू होने के एक दिन पूर्व बुधवार आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को पेश किया। उद्घाटन जदयू नेता अनंत अरोड़ा ने किया। बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलावा भगवान शंकर मां काली का रूप धरा था। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ज्ञानवी,स्नेहलता, अदिति, मान्या, सुरजीत, सनवी, आरंभ, प्रियांशु, प्राची, प्रतीक मान्या, सिद्धि, सार्थक सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया। निदेशक रवि भार्गव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के