बिल्डिंग माफिया की साजिश तो नहीं!
मई, 2013 से चल रही अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई
मई,2013 में नरेंद्र मिश्रा ने अवैध भवनों के खिलाफ हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की। हाईकोर्ट ने कार्रवाई का आदेश दिया। कुलदीप नारायण ने लगभग 500 बिल्डिंग पर निगरानीवाद शुरू कियाा। कई निार्मण तोड़े भी गए।
पटना। नगरिनगम कार्यालय में शुक्रवार को दिनभर चली चर्चा में यह बात भी जोर-शोर से कही-सुनी गई कि आयुक्त पर कार्रवाई के पीछे बिल्डिंग माफिया की साजिश हो सकती है। कुलदीप नारायण ने 166 अवैध निर्माण के खिलाफ आदेश जारी किए। कई पर कार्रवाई भी हुई। एक से एक बड़े भवन मालिकों की अवैध बिल्डिंग के खिलाफ नगर आयुक्त न्यायालय ने आदेश जारी किया। चर्चा रही कि ऐसी ही कार्रवाइयों से मेयर भी आयुक्त के खिलाफ हो गए।