बाइक छोड़ ऑटो से गए
दवा कंपनी के एरिया मैनेजर का अपहरण
एकनिजी दवा कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर हेमंत कुमार सिंह का अपहरण हो गया है। वे 10 दिसंबर को सुबह छह बजे शास्त्रीनगर थाना के पटेलनगर रोड नंबर पांच स्थित घर से बाइक से रवाना हुए थे। 11 को शास्त्रीनगर थाना में उनकी प|ी प्रियंका सिंह ने गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। शुक्रवार को हेमंत की काले रंग की पल्सर बाइक बीआर 01 बीजे 9261 को पुलिस ने बेउर इलाके से बरामद किया है। बाद में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामला पैसे के लेन-देन का विवाद है। रोहतास जिले के नोखा थाना के खड़ारी गांव के निवासी 38 वर्षीय हेमंत की शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को शादी की सालगिरह है, लेकिन दो दिन पहले ही उनका अपहरण हो गया। वे पटेलनगर रोड नंबर पांच में पीएन सिंह के मकान नं. 32 में किराएदार हैं।
पैसे लेने आते थे तीन लोग
जरूरी काम कह गए थे
प्रियंका ने बताया कि तीन लोग डब्बू, रोहित रूपम पिछले कई दिनों से पैसे के लिए घर पर रहे थे। वे लोग कह रहे थे हेमंत से डेढ़ लाख रुपए लेना है।
प|ी ने बताया कि हेमंत जरूरी काम की बात कहकर बाइक से घर से रवाना हुए। उसी दिन उन्होंने मोबाइल से अपने बॉस से सुबह में 9:30 बजे मोबाइल से बात की। उसके बाद से उनका मोबाइल लगातार बंद है।
हेमंत कुमार सिंह
खुलासा
एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला है कि हेमंत बेउर इलाके में बाइक को लॉक कर गए हैं। बेउर से निकलने के बाद ऑटो पर सवार हुए और बाइपास की ओर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि जिन तीन लोगों पर शक है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हेमंत का सुराग लगाने में जुटी है।