- Hindi News
- स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, तीन नाबालिग धराए
स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, तीन नाबालिग धराए
पटना | जक्कनपुरइलाके में रहने वाली आठवीं की छात्रा से छेड़खानी कर रहे तीन छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। तीनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उनके अभिभावकों को बुलाकर फटकार लगाई। दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर तीनों को छोड़ दिया गया। लड़की के पिता ने थाने में सूचना दी थी कि स्कूल जाने के दौरान उसे कुछ लड़के परेशान करते हैं। घर से निकल कर जैसे ही वह कंकड़बाग स्थित स्कूल जाने के लिए निकलती है। लड़के उसका पीछा करने लगते हैं। सूचना पाकर पुलिस शुक्रवार को सादे लिबास में लड़की के चारों ओर फैल गई। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।