ग्लानि, भय, हर सवाल का जवाब
कुणालहत्थे चढ़ने के बाद तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों ने उससे लंबी पूछताछ की। इनमें से कुछ की मानें तो हाल के दिनों में पकड़ाए अपराधियों से कुणाल अलग है। उसे तो अपने किए पर ग्लानि है, किसी तरह का भय। उलटे हर सवाल का जवाब उसने आत्मविश्वास के साथ दिया। किसी बात को उसने टालने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने जिन मामलों में उससे जो भी जानना चाहा उसने सारी जानकारी बगैर किसी हिचक के बताई। वह पूरी तरह आत्मविश्वास से लबरेज दिखा। पुलिस की कस्टडी में होने का भय उसमें नहीं था। पुलिस को संदेह है कि कहीं जेल जाकर वह अपराध के नेटवर्क को और मजबूत कर ले।
गयाजेल में बंद है साथी छोटू : केवलकुणाल ही नहीं उसके साथी भी अलग-अलग जगह अपराध कर रहे हैं। उसका एक साथी छोटू गया जेल में बंद है। पूछताछ में उसने बताया है कि गया में उसने छोटू के साथ मिल कर कुछ वारदात को अंजाम दिया है, जबकि उसका दूसरा साथी अंजनि अरवल पुलिस की कस्टडी से भागा हुआ है।