पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजद का सपोर्ट जरूर है, पर बिहार पुराने दौर में नहीं लौटेगा: नीतीश

राजद का सपोर्ट जरूर है, पर बिहार पुराने दौर में नहीं लौटेगा: नीतीश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेडीयूनेता नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार आरजेडी के सपोर्ट से चल रही है, लेकिन बिहार पुराने दौर में लौटने वाला नहीं। शुक्रवार को दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनता हमें चुनती है तो लोगों की बुनियादी बातें ही आगे की जाएंगी। आज की पावर पालिटिक्स की खासियत है कथनी और करनी में फर्क। कुछ भी कह दो, ताकि वोट मिल जाए। भाजपा की सच्चाई देखिए, ये लोग 85 प्रतिशत हिंदू बहुसंख्यकों को 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों से डरा रहे हैं।

नीतीश ने कहा कि भाजपा में सिर्फ समाज को बांटने पर जोर है। ऊपर से भले ही सबका साथ-सबका विकास की बात हो, लेकिन सिर्फ एक नेता नहीं, पूरी पार्टी ही कट्टरपंथ की ओर जा रही है। मेरे लिए इस पर फैसला लेना मुश्किल नहीं था। हम कोई सरकारी नौकरी करने नहीं आए। सिर्फ सत्ता के लिए साथ बने रहा जाए, यह गलत है। आरजेडी और जेडीयू के विलय के सवाल पर नीतीश ने कहा कि नए दल के लोग साथ बैठेंगे तो इसका नेता भी तय हो जाएगा। यह काम बनने वाली पार्टी पर ही छोड़ देना चाहिए।

आपने दिल्ली में रैली कहा था कि जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देगा हम उसके साथ हो जाएंगे, इस सवाल पर नीतीश ने कहा कि बिहार से चुन कर जाने वाले नेताओं को यह मुद्दा बनाना चाहिए कि जो बिहार को स्पेशल दर्जा दे हम उसे ही समर्थन देंगे। यह पूछे जाने पर कि अगर नमो यह मांग पूरी कर दें तो नीतीश ने कहा कि उन्होंने जिस तरह भाषण में कहा था। उस हिसाब से तो अब तक उन्हें यह काम कर देना चाहिए था, लेकिन वे तो पहले से मंजूर पैकेज तक में कटौती करते जा रहे हैं।

2014 के चुनाव में मोदी विचारधारा की लड़ाई जीत गए, इस सवाल पर नीतीश ने कहा कि विचारधारा कभी नहीं हारती। फर्क सिर्फ इतना है कि हम अपनी बात को ठीक से नहीं रख पाए। उन्हें अपनी बात रखने पर सफलता मिली, लेकिन उन्हें मात्र 31 प्रतिशत वोट मिला है। हमारा सिस्टम ऐसा है कि फस्र्ट पास्ट पोस्ट इज विनर।

...तो चुनाव ऑडियो टेप पर लड़ा जाएगा

बिलकुल।इसमें गलत क्या है? यह तो राजनीति के स्तर को ऊपर उठाने वाली बात है। हम अनर्गल आरोप नहीं लगाएंगे, लेकिन यह तो बताएंगे कि किसकी कथनी-करनी में अंतर है? लोग इंतजार कर रहे हैं कालाधन लाकर आप उनके खाते में 15-20 लाख डालने वाले हैं। यह पूछे जाने पर कि आप मोदी का टेप चला रहे हैं। चुनाव में भाजपा आपका टेप चलाएगी, जिसमें