पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य के महिला थानों में शौचालय तक नहीं

राज्य के महिला थानों में शौचालय तक नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशभरमें शौचालय बनवाने की बयार चल रही है। बिहार में भी खूब कसरत हो रही है लेकिन, सरकार की नाक के नीचे ही शौचालयों का टोटा है। वह भी महिला थानों में। सीआईडी कमजोर वर्ग ने हाल ही में महिला पुलिस थानों का सर्वेक्षण कराया है। पता चला कि उन थानों में महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए अलग से शौचालय है ही नहीं। लिहाजा महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को शर्मनाक और प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस सर्वेक्षण के बाद एडीजी (कमजोर वर्ग) अरविन्द पाण्डेय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि महिला थानों में शौचालय होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने एसएसपी एसपी को कहा है कि तत्काल जिला के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता डीएम से पत्राचार कर महिला पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों के लिए शौचालय का निर्माण कराएं। थानों में आगंतुकों के लिए भी एक शौचालय का निर्माण कराया जाए। एडीजी ने पंद्रह दिनों में शौचालय का निर्माण कराकर उसका फोटोग्राफ भेजने का निर्देश दिया है।

{एडीजी कमजोर वर्ग ने सभी एसएसपी एसपी को कहा-पंद्रह दिनों में शौचालय बनवाकर फोटो भेजें