पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागियों के भविष्य पर आज फिर होगी सुनवाई

बागियों के भविष्य पर आज फिर होगी सुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमई राम को मिली एक और तारीख

जदयूके बागी विधायकों के भविष्य पर विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की कोर्ट में सुनवाई शनिवार को भी जारी रहेगी। बागियों ने अपने वकील शशिभूषण कुमार मंगलम की बीमारी का हवाला देकर अध्यक्ष से दो सप्ताह का समय मांगा, लेकिन उन्होंने मंगलम को शनिवार को आने को कह दिया।

दूसरी ओर ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार की ओर से योजना मंत्री पीके शाही ने पक्ष रखा। बाद में बागी विधायक अजीत कुमार ने कहा कि इससे पहले श्रवण कुमार ने पीके शाही की बीमारी का हवाला देकर वक्त मांगा था तो उन्हें एक माह से अधिक समय दे दिया गया था। हमने दो सप्ताह का वक्ता मांगा तो...। यह सब क्या हो रहा है, हम भी समझ रहे हैं।