पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"ढाई महीने बाद भी मंदिर प्रकरण की रिपोर्ट क्यों नहीं?\'

\"ढाई महीने बाद भी मंदिर प्रकरण की रिपोर्ट क्यों नहीं?\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|पूर्व उपमुख्यमंत्रीसुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के मधुबनी के अंधराठाढ़ी के मंदिर में पूजा करने के बाद उसे धोने के आरोप की जांच की रिपोर्ट ढाई महीने बाद भी नहीं आयी। सरकार की ओर से 29 सितम्बर, 2014 को ही दरभंगा की प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी और आईजी एके अम्बेडकर को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री ने 28 सितम्बर को यह आरोप लगाया था। रामलखन राम रमण और नीतीश मिश्रा के साथ ही जदयू विधानपार्षद विनोद सिंह ने उनके दावे को खारिज कर दिया था। क्या मुख्यमंत्री के आरोप प्रमाणित नहीं हो पाने के कारण जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो रही? कहीं तनाव और सनसनी फैलाने के इरादे से तो यह बयान नहीं दिया गया? मोदी ने कहा कि 56 दिनों के बाद आयी गांधी मैदान हादसे की रिपोर्ट में तो किसी दोषी को चिह्नित किया गया और ही सरकार की ओर से कोई कार्रवाई की गई है। ऐसे में जांच रिपोर्ट का क्या मतलब है?