पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य सूचना आयुक्त की तलाश पर बैठक बेनतीजा समाप्त

मुख्य सूचना आयुक्त की तलाश पर बैठक बेनतीजा समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| मुख्यसूचना आयुक्त की तलाश के लिए चयन समिति की बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। अब एक सप्ताह के भीतर फिर से बैठक होगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, सरकार पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा को यह पद देना चाहती है। हालांकि बैठक में किसी भी नाम पर चर्चा नहीं हुई। बैठक में विपक्ष के नेता ने सूचना आयोग का आकार छोटा किए जाने का विरोध किया। उनका कहना था कि सूचना के अधिकार के लंबित मामलों की संख्या को देखते हुए सरकार को आयोग का आकार बढ़ाना चाहिए। उन्होंने सरकार से लंबित मामलों की संख्या बताने की मांग की। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सचिवालय ने बैठक के स्थगित होने की जानकारी दी है।