पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी में ई लॉबी खोलेगा एसबीबीजे

राजधानी में ई-लॉबी खोलेगा एसबीबीजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> राजेंद्र नगर में 7 दिनी बैंकिंग शाखा

> अशोक राजपथ, पीसी कॉलोनी और आर ब्लाक में भी होंगी ई-लॉबी

मौके पर चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बैंक के विस्तार नीतियों की सराहना की और कहा कि बैंक बिहार में उद्यमियों को ज्यादा-से-ज्यादा ऋण दे तो बिहार में रोजगार के साधन पैदा होंगे। मौके पर चैंबर के सुभाष पटवारी, शशि मोहन और मुकेश कुमार जैन सहित चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भास्कर न्यूज|पटना

स्टेटबैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के प्रबंध निदेशक ज्योति घोष शुक्रवार को पटना के बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिसर में उद्यमियों से रू-ब-रू हुए। खुद को पटना का मूल निवासी बताते हुए उन्होंने सभी को खुल कर अपनी शिकायत और विचार रखने का आमंत्रण दिया। चैंबर प्रतिनिधियों और मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ऋण के मामले में बैंक का रिकाॅर्ड बहुत अच्छा है। होम लोन के मामलों में भी आवेदन का निष्पादन बहुत अच्छा रहा है। बैंक शीघ्र ही अपनी शाखाओं की संख्या बढ़ाएगा और आनेवाले वित्तीय वर्ष में इसे कम-से-कम 26 तक करने का लक्ष्य है। मौके पर बैंक के डिप्टी जीएम अच्युतानंद पांडा ने कहा कि बैंक समस्तीपुर में टर्म लोन में बेहतरीन काम कर रहा है। कई फूड प्रोसेसिंग सेंटर को लोन दिया गया है। बैंक शनिवार को पीसी कॉलोनी में नई शाखा खोलेगा।