पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैकेजिंग में हाइजीन एक महत्वपूर्ण चैप्टर

पैकेजिंग में हाइजीन एक महत्वपूर्ण चैप्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभीउपभोक्ता वस्तुओं की पैकेजिंग का खास महत्व है। फूड प्रॉडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड की पैकेजिंग का महत्व बढ़ता जा रहा है। लोग हाइजीन के प्रति जागरूक हो रहे हैं, ऐसे में पैकेजिंग इंडस्ट्रीज भी वक्त के अनुरूप बदल रही है। आनेवाले वक्त में पैकेजिंग एक्सपर्ट की डिमांड बढ़नी तय है।

उक्त बातें भारतीय पैकेजिंग संस्थान की एकदिवसीय कार्यशाला में सामने आई। होटल चाणक्या में हुई कार्यशाला में 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के बदलते स्वरूप और भावी मांग को समझा। विमल कुमार (सीईओ-बीआईएस, उद्योग मित्र, उद्योग विभाग, बिहार सरकार) ने कार्यक्रम की रूपरेखा की प्रशंसा की।

कार्यशाला में अलग-अलग कंपनियों के विभिन्न प्रॉडक्ट पर चिपकाए जानेवाले रैपर्स को दिखाया गया। इससे पहले कार्यशाला का उद््घाटन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार (डायरेक्टर, एमएसएमई-डीआई, पटना) ने पैकेजिंग के महत्व को बताया। भारतीय पैकेजिंग संस्थान, कोलकाता के डिप्टी डायरेक्टर बिधान दास ने भी अपने विचार रखे।

इनकीरही सहभागिता

कार्यशालाके आयोजन में एन नटराज(असिस्टेंट डायरेक्टर, आईआईपी, कोलकाता) का अहम रोल रहा। जे चक्रवर्ती(पूर्व निदेशक, सेंट्रल फूड लेबोरेट्रीज, कोलकाता), शशिकला यादव (सीनियर मैनेजर, सेल्स एंड मार्केटिंग, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि., पटना), रामचंद्र साहा(मैनेजिंग डायरेक्टर, मार्डन फ्लेक्सी पैकेजिंग, कोलकाता) ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। अरुण कुमार अग्रवाल(अध्यक्ष, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) और केपीएस केसरी भी आए।