वेतन मुद्दे पर विरोध जारी रखेंगे
पटना | बैंकऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (बीओआईओए) ने शुक्रवार को दिल्ली में बैठक की। इसमें बैंक अधिकारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा जारी आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में एकमत से माना गया कि बैंकरों के वेतन समझौता पर आईबीए के अड़ियल रुख के कारण यह विकट स्थिति पैदा हुई है। आंदोलन के पक्ष में पटना सहित विभिन्न प्रदेशों में बीओआईओए की ओर से कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध किया जाएगा। इसके बाद महिला बैंककर्मी 10 जनवरी को मानव श्रृंखला तथा 19 जनवरी को रैली निकाल कर वेतन विसंगति का विरोध करेंगी।