सुनैना वर्मा क्रिकेट आज से
फाइनल में लिटरा वैली
पटना|सुपर स्मैशअंतर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप के सब-जूनियर बालिका टीम इवेंट में लिटरा वैली स्कूल टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में उसने हिमालयन पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित किया। फाइनल में उसका मुकाबला डीपीएस से होगा। सब-जूनियर बालक के समीफाइनल में डीपीएस ने केंद्रीय विद्यालय को और संत कैरेंस ने संत डोमनिक सेव्रियो स्कूल को हराया। जूनियर गर्ल्स में संत माइकल हाई स्कूल और होली मिशन ने फाइनल में जगह बनाई। जूनियर ब्वॉयज में डीएवी बोर्ड कॉलोनी मदर इंटरनेशनल टीम में खिताबी मुकाबला होगा।
ट्रॉफी अनावरण।