संत कैरेंस स्कूल ओवरऑल चैंपियन
पटनाजिला एथलेटिक्स ओवरऑल चैंपियन का खिताब संत कैरेंस हाईस्कूल ने हासिल किया। उसे 165 अंक मिले, जबकि 74 अंक के साथ पटना वीमेंस कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।
मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिला वर्ग में पटना वीमेंस कॉलेज, पुरुष वर्ग में आइडियल क्लब, जबकि संत कैरेंस हाईस्कूल बालक अंडर-14, बालिका अंडर-14, बालिका अंडर-16, बालक अंडर-18, बालिका अंडर-18, बालिका अंडर-20 में चैंपियन घोषित किए गए। संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल बालक अंडर-16 में चैंपियन बना। समापन समारोह में पूर्व आईपीएस श्रीधर मंडल, आईबीएस के निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, रियल लाइफ ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी अभिषेक रंजन ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
शुक्रवार के परिणाम: बालिकाअंडर-20: 400 मीटर -श्वेता शाही, बालिका अंडर-16 : 400 मीटर-ज्योति जीत, बालक अंडर-16 : 400 मीटर-प्रिंस, बालिका अंडर-16 : 200 मीटर-ऋद्धिमा सिंह, बालक अंडर-16 : 200 मीटर-गौरव आनंद, बालक अंडर-20: 200 मीटर-शुभम शर्मा, बालक अंडर-20: चार गुणा 100 मीटर रिले-बीडी पब्लिक स्कूल, बालिका अंडर-20 चार गुणा 100 मीटर रिले-संत कैरेंस हाई स्कूल, बालक अंडर-16 डिस्कस थ्रो-गौरव, बालिका अंडर-16 डिस्कस थ्रो-वैशाली।
बेस्टएथलीट : बालकअंडर-14: विकास कुमार सिंह, अंडर-16: प्रिंस कुमार, अंडर-18-मो शाकिब, अंडर-20: नीरज कुमार, पुरुष-जय प्रकाश कृति रंजन।
बालिका:अंडर-14-कुमारीरिया, अंडर-16: ऋद्धिमा सिंह, अंडर-18: अंजलि राज, अंडर-20 : श्वेता शाही, महिला-स्वाति