पूर्व-मध्य रेल की जीत का खाता नहीं खुला
पूर्व-मध्यरेल क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान पूर्व-मध्य रेल की जीत का खाता दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया।
पुरुष और महिला दोनों वर्गों में उसे मात िमली। पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को खेले गए पुरुष वर्ग के मुकाबलों में उसे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे से मात खानी पड़ी। जबकि महिला वर्ग में मेजबान टीम को दक्षिण मध्य रेलवे ने हराया। शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।
फीबा लेबल 1 कोचेज कोर्स
पटना विवि बास्केटबॉल टीम घोषित
दूसरे दिन के परिणाम
>महिला वर्ग : दक्षिणपूर्व रेलवे ने पूर्व रेलवे को 45-20 से, दक्षिण मध्य रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 22-11 से, मध्य रेलवे ने आरसीएफ को 53-14 से, पश्चिम रेलवे ने उत्तर रेलवे को 19-16 से, दक्षिण मध्य रेलवे ने पूर्वमध्य रेल को47-17 से पराजित किया
>पुरुष वर्ग : आरडब्ल्यूएफने दक्षिण पूर्व रेलवे को 32-19 से, आईसीएफ ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को 47-16 से, उत्तर पश्चिम रेलवे ने पूर्व रेल को 29-22 से, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूर्वमध्य रेल को58-25 से, मध्य रेलवे ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को 36-04 से, उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 25-18 से, पश्चिम रेलवे ने पूर्वमध्य रेलवे को 39-13से, दक्षिण मध्य ने रेलवे बोर्ड को 22-06 से पराजित किया
अंक बटोरने की मशक्कत