- Hindi News
- वीव्स के काॅटन और सिल्क का मुरीद हुआ पटना
वीव्स के काॅटन और सिल्क का मुरीद हुआ पटना
तारामंडलमेंवीव्स की ओर से लगाई गई कॉटन और सिल्क के कपड़ों की प्रदर्शनी में खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ रही है। यहां देश भर के विभिन्न राज्यों से आए विक्रेता कॉटन और सिल्क की तरह-तरह की वैराइटी के कपड़े लेकर आए है। जहां बनारसी सिल्क की साड़ी से लेकर भागलपुरी सिल्क तक मौजूद है। इन स्टॉलों पर सिल्क की साड़ी, सूट पीस, दुपट्टा, आदि के कपड़े लोगों को लुभा रहे हैं।
25हजार में लक्ष्मीबाई साड़ी
प्रदर्शनीमें मध्य प्रदेश से आए मो. रईस के स्टॉल पर लक्ष्मीबाई साड़ी मौजूद है जिसे तीन कारीगर मिलकर दो महीने की मेहनत के बाद बनाते हैं। इस साड़ी की सुंदरता देखते बनती है। इसके साथ ही इनके स्टॉल पर चंदेरी सिल्क, प्रिंटेड सिल्क की साड़ियां मौजूद हैं। इसके साथ ही आंध्रप्रदेश से आए वेंकटेश के स्टॉल पर सिल्क की गढ़वाल साड़ी मौजूद हैं। असम से आए आफताब आलम के स्टॉल पर अंडी सिल्क, तसर सिल्क, मूंगा सिल्क, कॉटन सिल्क की साड़ियां का संग्रह है। भागलपुर से आए मो. शादाब कॉटन सिल्क, की साड़ियां, सूट, दुपट्टा, प्रिंटेड सिल्क की माधुरी साडियां लेकर आए हैं। जबकि भागलपुर से ही आए हुए शाकिर के स्टॉल पर खादी सिल्क, मूंगा सिल्क, दुपियन सिल्क की साड़ी और सलवार सूट मौजूद है। इसके साथ ही यहां कश्मीर से लेकर कर्नाटक और उत्तरप्रदेश से लेकर पंजाब तक से आए कॉटन और सिल्क के कपड़ों की बिक्री हो रही है। कपड़ों के साथ ही सिल्क के कपड़ों वाले पर्स, थैले और फैंसी उत्पाद प्रदर्शनी में आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।
वीव्स की ओर से तारामंडल में लगाई गई कॉटन और िसल्क के कपड़ों की प्रदर्शनी में जमकर खरीदारी हो रही है। प्रदर्शनी 14 दिसंबर तक चलेगी