पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज डे पर जमकर मस्ती सुधार के लिए कई घोषणाएं

कॉलेज डे पर जमकर मस्ती सुधार के लिए कई घोषणाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगादेवीमहिला कॉलेज के 43वें स्थापना दिवस के दौरान शुक्रवार को इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की घोषणाएं की गई। एचआरडी के निदेशक एसएम करीम ने कहा कि कॉलेज द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, उसे मंजूरी दे दी गयी है। कॉलेज में लाइब्रेरी ऑटोमेशन के लिए 21 लाख रुपए, कॉलेज की बाउंड्री वाल के लिए 19 लाख रुपए, सॉयल फिलिंग के लिए 22 लाख रुपए वहीं एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग के पूर्ण निर्माण के लिए 27 लाख रुपए का प्रस्ताव कॉलेज द्वारा भेजा गया था। कॉलेज में इन सभी चीजों का निर्माण कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। एसएम करीम ने अगले वित्तीय वर्ष तक बास्केट बॉल और बैडमिंटन कोर्ट, ऑडिटोरियम और कॉमन रूम के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा है। जिसे पास किया जाएगा और कॉलेज में इन चीजों का निर्माण संभव हो पाएगा। उन्होंने जिम के लिए भी प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के 45वें स्थापना दिवस तक कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो जाएगा।

वहीं बिहार इंटर काउंसिल के चेयरमेन डॉ लाल केश्वर प्रसाद ने कहां कि कॉलेज उन्हें आइ कॉम की पढ़ाई के लिए प्रस्ताव भेजेगी, तो काउंसिल द्वारा आइ कॉम के लिए एफिलिएशन दे दी जाएगी। वहीं एचआरडी के ओएसडी डॉ शिवेश रंजन ने कहा कि कॉलेज को नैक के जरिए एक्रीडेशन ले लेना चाहिए, क्योंकि किसी भी कॉलेज के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का लोकेशन अच्छा है, जिससे भविष्य में कॉलेज को फायदा होगा।

मार्चके बाद आएगी नैक की टीम

कॉलेजमें लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। नैक से ग्रेडिंग के लिए कॉलेज में जल्दी वाइ-फाइ सेवा शुरू कर दी जाएगी। वहीं ग्रेडिंग के लिए जितने भी मापदंड हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। लैंग्वेज लैब में भी पढ़ाई शुरू हो चुकी है। वेबसाइट भी बन चुका है। मुमकिन ही मार्च 2015 तक नैक की टीम जाएगी।

गंगा देवी महिला कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने जमकर मस्ती की।

एल्युमिनाई एसोसिएशन का गठन

स्थापना दिवस पर कॉलेज में एल्युमिनाई एसोसिएशन का गठन हुआ। कॉलेज में 100 से अधिक पूर्व छात्राएं आयी थीं, जिन्हें मोमेंटो दिया गया। वहीं एसोसिएशन की प्रेसिडेंट सुमनलता शर्मा को बनाया गया है, जो कि कैनरा बैंक में मैनेजर हैं। वहीं नुपूर को वाइस प्रेसिडेंट और बुटिक की ओनर संजू बरनवाल को सचिव का पद दिया गया है। कॉलेज के इस कदम से पूर