पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव के तांडव से किया ऊर्जा का संचार

शिव के तांडव से किया ऊर्जा का संचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलएसपी मेमोरियल का शुक्रवार को कालिदास रंगालय में 10वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्‌घाटन पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. जे पी सिंह ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्य अलका सिन्हा ने किया।

कथककी विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन

गुनगुनने जब पैरों में घुंघरू बांध मंच पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी तो कालिदास रंगालय हर्ष ध्वनि से गूंज उठा। उसकी तालबद्ध पदचाप और विहंगम चक्कर ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके बाद सामूहिक नृत्य की बारी आई। स्कूली बच्चों ने शिव के तांडव नृत्य की प्रस्तुति से ऊर्जा का संचार किया। इसके अलावा बच्चों की प्रस्तुति में कभी देशभक्ति का जज्बा दिखा तो कभी अध्यात्म की खुशबू। बॉलीवुड के गाने पर भी छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

डॉ. जे पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज किताबों के दाम आसमान छू रहे हैं। निजी कोचिंग के प्रचलन और पब्लिशर के सांठ-गांठ से आज शिक्षा आम के साथ-साथ गरीब लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर गुनगुन, आश्रित, निशा, पप्पू, प्रीती, मुस्कान, अंजली साक्षी, हिमांशु, प्रिय, रंजन, सौम्या, राहुल, आरूषी, सालू आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार, उदय प्रताप, गुड्डू यादव, निधि, सुनीता आदि लोग मौजूद थे।

कालिदास रंगालय में आयोजित वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते एसपीएम स्कूल के बच्चे।