विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
पटना सिटी. सेंटऐंस हाईस्कूल के सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन डीएसपी राजेश कुमार ने किया। बच्चोें के बीच 100 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंकना साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कार वितरण विद्यालय के निदेशकगण चार्ल्स अल्फोंस, माइकल अल्फोंस, प्रबंधक रिचर्ड अल्फोंस, प्राचार्य एडबर्ड अल्फोंस उपप्राचार्य डॉ विक्टर ने किया।