संदेहास्पद मेल आया, प्राथमिकी
पटना सिटी. जमात-ए-इस्लामीहिंद बिहार शाखा के अध्यक्ष रिजवान अहमद को मिले एक मेल के बाद पुलिस सकते है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।अध्यक्ष ने बताया कि छह दिसंबर को मेल मिला था। मेल करने वाली संस्था का कहना था कि उन्हें संगठन में शामिल कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।