पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को गाड़ी ने कुचला, मौत

शादी से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को गाड़ी ने कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानी बाइपास रोड में वोल्टास के पास शुक्रवार देर रात एक भारी वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वे शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रह्लाद शर्मा घर पर ही लोहे की चलनी बनाने का काम करते थे। मुकेश कुमार की दादरमंडी में टिन पेटी की दुकान है। मेंहदीगंज थाना क्षेत्र के मूर्तिगंज निवासी प्रह्लाद शर्मा (50 वर्ष) और समस्तीपुर निवासी मुकेश (58 वर्ष) शाम में बाइक से कुम्हरार के पास एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। प्रह्लाद बाइक चला रहे थे। रात में लौटने के दौरान पुरानी बाइपास वोल्टास के पास हादसा हुआ। सूचना पाकर अगमकुआं ट्रैफिक पुलिस के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

पूरीरात घर के लोग खोजते रहे : प्रह्लादके बेटे बबलू ने बताया कि देर रात तक पिताजी घर वापस नहीं लौटे तो हमलोगों ने उनकी खोजबीन की। रिश्तेदारों के यहां पता किया। उनका मोबाइल नहीं लग पा रहा था। शनिवार को पता चला कि वोल्टास के पास सड़क हादसा हुआ है। उसी में पिताजी उनके साथी की मौत हो गई। पिताजी के पास मोबाइल पहचान पत्र थे। पर पुलिस ने समय पर सूचना नहीं दी।

सीसीटीवी में गाड़ी की फुटेज स्पष्ट नहीं : ट्रैफिकइंस्पेक्टर फारुख हुसैन ने बताया कि घटना किस वाहन से कुचल कर हुई है, यह पता नहीं चल सका है। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया है। ठंड कुहासा की वजह से तस्वीर स्पष्ट नहीं हो रही है। मृतक के परिजन सत्येंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के अगले दिन शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में लगी भीड़ मृतक प्रह्लाद की फाइल फोटो।