पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरोध के बाद कब्जा हटाने गई टीम लौटी

विरोध के बाद कब्जा हटाने गई टीम लौटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएमसीएच की अधिगृहित भूमि से शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम को लोगों के विरोध के बाद बैरंग लौटना पड़ा। जैसे ही प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची, महिलाएं और पुरुष गोलबंद हो गए। वे कब्जा खाली करने को तैयार नहीं थे। बाद में प्रशासन ने सख्ती से हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।

अफरातफरी के बीच महिला निर्मला देवी, निर्मला गुप्ता, सावित्री देवी, प्रमिला देवी अचेत होकर गिर पड़ीं। हंगामे के दौरान पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो लोगों राजेश बबलू को हिरासत में लिया।

शनिवार को दिन में करीब 12 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची। अभियान चलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल कैंपस में बैठक की। इसके पहले दवा दुकानदार दुकानों को बंद कर बाहर निकल आए थे। महिलाओं ने कहा कि जमीन को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देंगे। पूरे दिन तनाव का माहौल रहा। अफसरों की टीम में एडीएम सावर भारती, अपर समार्हता नीलकमल, एसडीओ केके प्रसाद, अंचल निरीक्षक अचल राणा, डीएसपी राजेश कुमार आदि शामिल थे। एसडीओ ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।