चोरी के टेंपो के साथ दो धराए
फतुहा. कच्चीदरगाह के पास शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के टेंपो के साथ दो को गिरफ्तार किया। डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि पटना के गर्दनीबाग से टेंपो की चोरी हुई थी। चेकिंग में जहानाबाद का रंजीत कुमार और मसौढ़ी का मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर दीदारगंज थाना को सौंप दिया गया है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।