जीजा के साथ मिली अपहृत लड़की
पालीगंज. दोमहीने पहले एसकेपुरी इलाके से गायब लड़की को पुलिस ने अलीपुर से बरामद किया है। उसने अपने जीजा अखिलेश रजक से 29 अक्टूबर को शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों लुधियाना चले गए थे। हाल ही में दोनों वहां से लौट कर अलीपुर में रह रहे थे। दुल्हिनबाजार और एसकेपुरी पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। जीजा अखिलेश रजक मौके से भागने में सफल रहा। लड़की ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने जीजा से शादी कर ली है। लेकिन उसके अपहरण का मामला पिता ने थाने में दर्ज कराया था। लिहाजा उसे पुलिस अपने साथ ले आई है। लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। लड़की के बयान को देखते हुए पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही है। घर से जाने के बाद वह जीजा के साथ चली गई थी। शादी के बाद दोनों पटना से चले गए थे। लड़की के पिता ने एसकेपुरी थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था।