पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारिवारिक कलह से तंग आकर किशोर ने की खुदकुशी

पारिवारिक कलह से तंग आकर किशोर ने की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसौढ़ी. भदौरागांव में शुक्रवार शाम 16 वर्षीय एक किशोर ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक विकास राम शिव राम का बेटा था। वह पटना में एक निजी दुकान में मजदूरी करता था। शुक्रवार को पटना जाने के लिए तारेगना स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन निकल चुकी थी। इसके बाद वह लौट कर घर पहुंचा और कमरे में बंद होकर गले फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को मोरर्हर नदी के पास दफना दिया। हालांकि गांव के ही किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने मसौढ़ी थाना में आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।