कुर्ला एक्सप्रेस से गिरकर घायल
पटना. शनिवारदोपहर एक बजे फुलवारीशरीफ स्टेशन से कुर्ला एक्सप्रेस खुलने के दौरान ट्रेन से एक लड़का ट्रैक पर गिर गया। इससे उसके दाएं हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। चिकित्सा के लिए उसे तुरंत निजी स्वास्थ केन्द्र भेजा गया। 13 वर्षीय घायल लड़के का नाम मो. फरहान है। वह खाजपुरा के रहने वाला है।