दुर्घटनाग्रस्त होने से बची जनशताब्दी
कहीं सजगता, कहीं लापरवाही
लाइन मैन की सतर्कता से शनिवार की सुबह पटना-गया रेलखंड पर एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना होते-होते बची। शनिवार की सुबह सवा सात बजे ट्रैक की निगरानी कर रहे एक लाइनमैन को टेहटा स्टेशन और मीरा बिगहा हाल्ट के बीच रेल पटरी में बड़ी दरार पर नजर पड़ गई। तब पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस जहानाबाद कोर्ट स्टेशन को पार कर चुकी थी। ट्रेन का टाइम देख उक्त लाइन मैन ने तुरंत लाल झंडी निकाली और उसे लहराते हुए उत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ा, जिधर से ट्रेन रही थी।
चालक ने ट्रेन को ससमय सुरक्षित पहले ही रोक दिया और एक बड़ा संभावित हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पटरी में तकरीबन एक इंच साफ दिखने वाली दरार पड़ी थी। जहां दरार पड़ी थी उस स्थान पर पटरी की हालत ठीक नहीं थी। पटरी को ठीक करने के बाद लगभग एक घंटे के बाद ट्रेन को मौके पर से रवाना किया गया।
बेतिया. नरकटियागंजमें चलती ट्रेन से उतरते समय एक युवक का पैर कट गया। जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकारपुर थाना के जमुनिया निवासी रघुवर कुमार साह शनिवार को सवारी गाड़ी से बेतिया से नरकटियागंज जा रहा था।
बगहा. नगरके मुख्य रेलवे गुमटी संख्या 50सी स्पेशल पर गुमटी पार करने की जल्दबाजी में शनिवार की शाम में स्त्री एक पुरुष की मौत अप मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी। स्त्री की उम्र लगभग 40 वर्ष पुरुष 55 वर्ष के बताये गये हैं। दोनों की पहचान नहीं हो पायी है।
बिहारशरीफ. बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के दीपनगर हॉल्ट से थोड़ी ही दूरी पर स्थित फाटक रहित क्रॉसिंग पर शनिवार की सुबह बिहारशरीफ से राजगीर की ओर जा रही राजगीर हावड़ा फास्ट पैसेंजर ने ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ा दिए। चालक दीपनगर थाना क्षेत्र के उमेदनगर निवासी योगेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुहासे के कारण ट्रेन की गति कम थी नहीं तो बड़ा हादसा संभव था। ट्रैक्टर की ट्रॉली पर मिट्टी लोड था। फाटक रहित क्रॉसिंग पर गेट मैन भी था। गेट मैन वृजनंदन प्रसाद ने बताया कि उसने ट्रैक्टर चालक को रोकने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं माना। आर पी एफ के असिस्टेंट कमांडेंट धर्मराज ने बताया कि चालक की गलती है।