पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंककर्मी के घर से मिले कई छात्रों के प्रमाणपत्र

बैंककर्मी के घर से मिले कई छात्रों के प्रमाणपत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटबैंक ऑफ हैदराबाद (बुद्ध मार्ग) में हेड क्लर्क अमृतेश सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस टीम रविवार उनके पत्रकारनगर स्थित घर गई। इस दौरान पुलिस ने उनके पिता चंद्रभूषण सिंह, मां के अलावा उनके चाचा चंद्रप्रकाश से पूछताछ की। इन लोगों ने बताया कि हत्या क्यों की गई नहीं मालूम। किसी पर शक भी जाहिर नहीं किया। प|ी आभा की स्थिति ठीक नहीं रहने की वजह से पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर सकी है।

खोजबीन में पुलिस को अमृतेश के घर से कुछ छात्रों के मूल प्रमाणपत्र समेत नौकरी दिलाने के कुछ कागजात मिले हैं। इनमें अधिकतर प्रमाणपत्र नालंदा जिले के रहने वाले छात्रों का है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्या के तार नालंदा से जुड़े हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि शायद अमृतेश ने किसी को नौकरी दिलाने की बात कही हो और इसमें सफल नहीं होने पर उन लोगों ने उनकी हत्या कर दी हो। अमृतेश की हत्या के बाद बैंक शनिवार को बंद हो गया था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से पुलिस बैंक नहीं जा सकी।

आजपुलिस जाएगी बैंक

जांचमें जुटी पुलिस का कहना है कि सोमवार को पुलिस बैंक जाएगी। वहां बैंक अधिकारियों से लेकर उनके साथ काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ करेगी। पुलिस को इस बात का भी शक है कि बैंक के किसी काम की वजह से अमृतेश की किसी ग्राहक या अन्य लोगों से उनकी तीखी नोकझोंक तो हाल में नहीं हुई। पुलिस सोमवार को एक बार फिर उनके घर जाकर उनकी प|ी से भी पूछताछ करेगी। हो सकता है कि उन्होंने प|ी को किसी से मिल रही धमकी के बारे में बताया हो।

पहले कर चुके थे ओवरब्रिज की रेकी

बाइकपर सवार हत्यारों ने उनके घर से निकलने के बाद दोनों पैर से विकलांग अमृतेश का पीछा किया और जीपीओ गोलंबर के ठीक ऊपर ओवरब्रिज पर पहुंचते ही उन्हें गोली मार दी। इससे कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने पूरी तरह से वहां की रेकी की थी। घटना करने से पहले अपराधी आर. ब्लॉक पर भी शनिवार को सुबह में आए होंगे और यह देखा होगा कि आर. ब्लॉक गेट बंद है या खुला हुआ।

मोबाइलकॉल को खंगाल रही पुलिस

पुलिसअपराधियों का स्कैच बनाने की तैयारी करने के साथ ही अमृतेश के मोबाइल पर आए कॉल को खंगाल रही है। पुलिस कोई नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। सीसीटीवी के फुटेज में भी हत्यारों का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। यहां तक कि जिस बाइक से बाइक थे उसका नंबर प्लेट भी मुड़ा हुआ