- Hindi News
- दूसरे की जगह बैंक क्लर्क की परीक्षा देने गए, 7 धराए
दूसरे की जगह बैंक क्लर्क की परीक्षा देने गए, 7 धराए
यूएनओपरीक्षा केंद्र में दूसरे की जगह बैंक क्लर्क की परीक्षा देने जा रहे सात स्कॉलरों को गेट पर ही पकड़ लिया गया। स्कॉलर दूसरे का प्रवेशपत्र और परिचय पत्र लेकर परीक्षा भवन में जा रहे थे। इनलोगों के प्रवेशपत्र परिचय पत्र पर लगे फोटो से चेहरा नहीं मिल रहा था। जांच में पता चला कि ये लोग दूसरे की जगह परीक्षा देने आए हैं। इसके बाद वैशाली के पवन कुमार, डुमरांव के अभिषेक, हाजीपुर के अविनाश, सीवान के चंदन, गोड्डा के राकेश, समस्तीपुर के अनिषेक और नालंदा के मुकेश को पाटलिपुत्र थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इनकी उम्र 20-24 वर्ष के बीच है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। परीक्षा में बैठने का सौदा तीन से पांच लाख तक में तय हुुआ था।