हत्या में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पटना |गौरीचक थानेकी पुलिस ने रविवार को बिहटा में छापेमारी कर हत्या के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। नौ साल पहले गौरीचक के बहुआरा गांव में कांति सिंह की हत्या हुई थी इसमें पवन और संतोष सिंह नामजद थे। ये दोनों आरोपी भी बहुआरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस की लगातार हो रही दबिश की वजह से दोनों ने गांव छोड़ दिया और बिहार से बाहर शरण ले ली। तीन-चार माह से दोनों बिहटा में छिपकर रह रहा था। सादी वर्दी में पुलिस ने पवन संतोष का धर दबोचा। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।