पटना | छज्जूबाग में एक अल्टो कार पोल से टकरा गई। रविवार को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुअा। गाड़ी की गति कम होने की वजह से कार में ज्यादा नुकसान भी नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। सचिवालय के पास एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया।