- Hindi News
- दुकानदार ने पैसे नहीं दिए तो जवानों ने पीटा
दुकानदार ने पैसे नहीं दिए तो जवानों ने पीटा
पटना |जक्कनपुर थानाक्षेत्र में दुकानदार वीरेंद्र कुमार से मारपीट करने के आरोप में कंकड़बाग थाने की क्विक मोबाइल के दो जवानों को एसएसपी ने रविवार को सस्पेंड कर दिया। जवान सतन उर्फ सत्यम तथा पंकज को लाइन हाजिर भी किया गया। चर्चा है कि शनिवार शाम कंकड़बाग थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर इन दोनों जवानों ने वीरेंद्र से पैसे की मांग की थी। नहीं देने पर वर्दी का धौंस दिखाकर मारपीट की। वीरेंद्र ने कंकड़बाग थानेदार अतनू दत्ता से दोनों जवानों की शिकायत की।