50 हजार नकद और कम्प्यूटर ले उड़े चोर
पटना|राजा बाजारस्थित डॉ. मनीष कुमार की क्लिनिक से चोरों ने 50 हजार नकद, कंप्यूटर प्रिंटर समेत लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। एक संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वह क्लिनिक के पास में ही रहता है। शिवपुरी निवासी डॉ. मनीष ने क्लीनिक के पास रहने वाले दंपती पर चोरी करवाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।