सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर की डकैती
मसौढ़ी | धनरुआके सेवदहा बिगहा गांव स्थित निजी कंपनी के प्लांट में शनिवार रात हथियार बंद 24 लोगों ने दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर पांच लाख का सामान लेकर चलते बने। इस बीच सुरक्षा गार्ड ओम प्रकाश और कमलेश के विरोध करने पर डकैतों ने उनकी पिटाई भी की। जिससे दोनों घायल हो गए। सेवदहा बिगहा गांव स्थित पटना-गया मुख्य सड़क के पास हैदराबाद की कंपनी एसयूएसवीएस प्राइवेट लिमिटेड का प्लांट लगाया जा रहा था। यहां कंपनी सड़क की मरम्मत कर रही थी। घटना की रात दो पिकअप वैन से 20 से 25 लोग हथियार बंद प्लांट में पहुंचे और 5 लाख का सामान लूट कर चंपत हो गए। इनमें 750 केवी का जनरेटर, एक बेल्डिंग मशीन, डीजल इंजन, पम्प सेट, 10 टायर, 50 लीटर काॅपर बायल सहित अन्य सामान ले गए। घटना के बाद सुरक्षा गार्ड कमलेश प्रसाद ने रस्सी से बंधे हाथ को खोला और गांववालों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर जब पहुंची पुलिस तो अपराधी पटना की ओर निकल चुके थे।