पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालू की चुनौती दम है, तो कालाधन दिखाओ

लालू की चुनौती- दम है, तो कालाधन दिखाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजदअध्यक्ष लालू प्रसाद ने फेसबुक पर कहा- भाजपा के नेताओं ने कहा था कि लालू प्रसाद का साढ़े 29 हजार करोड़ रुपए कालाधन विदेश में जमा है। अब वे बताएं कहां है काला धन? चुनौती देता हूं, दम है तो लाओ? जनता बताएगी कि इन लोगों का क्या किया जाए? कालाधन लाने की बात करने वाले लोग अब डायवर्ट कर रहे हैं। लोगों को झाड़ू पकड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम समाजवादियों का कैरेक्टर ही अलग किस्म का है। हम लड़ते भी हैं और लड़ते हैं, तो धुर-विरोधियों की पटका-पटकी भी खूब करते हैं। अब हम एकजुट हो रहे हैं और इस प्रक्रिया को पूरी करने की जिम्मेदारी मुलायम सिंह यादव को सौंपी गई है। कहा- हमलोग जब सामाजिक न्याय, गैर बराबरी, असमानता, पिछड़े, दलित का सवाल उठाते हैं, तो मीडिया दिखाता है यादव त्रिमूर्ति। मीडिया को हमलोग पसंद नहीं, क्योंकि हम उनके अनुरूप बात नहीं करते।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को लुभावने सपने दिखाकर सत्ता में आई, पर विफल साबित होती दिख रही है। यही भांपकर ध्यान भटकाने के लिए धर्मांतरण जैसे मुद्दे को तूल दिया जा रहा है। जब उनकी हवा निकलेगी, तो पता भी नहीं चलेगा कि ये बनावटी हवा का गुब्बारा कहां से पंक्चर हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में लोग भाजपा के बहकावे में गए थे। अब इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं करना चाहिए। भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

पटना | राजदके प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि 22 दिसंबर को छह दलों द्वारा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित वादा निभाओ महाधरना में राजद के सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारी, प्रदेश के प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के सभी वरीय साथी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जयंती को राजद जयंती पखवारा के रूप में मनाएगा, जिसमें सभी जिला मुख्यालयों पर सुविधानुसार किसानों के सवाल, कालाधन वापसी एवं जनसरोकार के अन्य मुद्दों पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, तनवीर हसन, मुन्द्रिका सिंह यादव, चितरंजन गगन, एजाज अहमद और शक्ति सिंह यादव भी मौजूद थे।