- Hindi News
- कुलदीप पर कार्रवाई, तो दवा घोटाले में क्यों नहीं?
कुलदीप पर कार्रवाई, तो दवा घोटाले में क्यों नहीं?
पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि नगर आयुक्त कुलदीप नारायण को तथ्यहीन आरोपों में निलंबित करने वाली सरकार ने 100 करोड़ से ज्यादा के दवा घोटाले में बीएमएसआईसीएल के एमडी प्रवीण किशोर और दवा खरीद समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को क्यों निलंबित नहीं किया? घोटाले की जांच के लिए हाइकोर्ट के निर्देश पर गठित स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार और सरकार की ओर से सचिव आनंद किशोर की जांच समितियों ने भी दवा और मेडिकल उपकरणों की खरीद में घोटाले को सही पाया, मगर आज तक उनकी रिपोर्ट को सरकार सार्वजनिक नहीं कर पाई है। कार्रवाई, तो दूर की बात है।
मोदी ने कहा- घोटाला प्रमाणित होने के बावजूद इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने के लिए उनके पैतृक विभाग में भेज दिया गया। घोटाला उजागर होने के बाद जहां बीएमएसआईसीएल ने 6 जून से दवाओं की खरीद बंद कर दी गई, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा खरीद के लिए करीब 66 करोड़ रुपए के आवंटन के बावजूद फंसने के डर से सिविल सर्जन खरीद से कतराने लगे हैं।