- Hindi News
- हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच का बचा हिस्सा जल्द बनेगा
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच का बचा हिस्सा जल्द बनेगा
31 आरओबी के निर्माण का रास्ता साफ
पटनाके पांच सहित राज्य के कुल 31 रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इन आरओबी के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) का निर्माण इरकॉन ही करेगा। राज्य सरकार ने एप्रोच रोड को रेलवे की एजेंसी इरकॉन से बनवाने का निर्णय किया है। पिछले कई वर्षों से राज्य में जो आरओबी बन रहे थे, उनमें कई के एप्रोच रोड का निर्माण इरकॉन ने किया, तो कुछ का निर्माण राज्य सरकार की एजेंसी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने किया। फिलहाल, निर्माणाधीन चार आरओबी के एप्रोच रोड इरकॉन बना रही है। वहीं एक एप्रोच रोड को पुल निर्माण निगम बना रहा है।
22का बन रहा डीपीआर : सूबेके 22 आरओबी का डीपीआर बन रहा है, जबकि राज्य सरकार ने रेलवे द्वारा तय किए गए 9 आरओबी को बनवाने की सहमति दे दी है। राज्य में आरओबी का निर्माण कॉस्ट शेयरिंग के आधार पर होता है। रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से की निर्माण राशि का वहन रेलवे करता है, जबकि उसके एप्रोच रोड के हिस्से की राशि का वहन राज्य सरकार करती है। सैद्धांतिक रूप से 50-50 फीसदी राशि का वहन केंद्र और राज्य सरकार के जिम्मे रहता है। रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से का निर्माण रेलवे ही करती है। सामान्यतया वह भी इरकॉन को ही काम सौंपती है, पर एप्रोच रोड को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। पुल निर्माण निगम द्वारा एप्रोच रोड बनाने से काम में देर हो रही थी। वहीं, इरकॉन और पुल निर्माण निगम में समन्वय की भी परेशानी थी। यह देखते हुए राज्य सरकार ने एप्रोच रोड का निर्माण इरकॉन को ही सौंपने का निर्णय किया है।
पटना-सचिवालय हाल्ट
फुलवारीशरीफ-दानापुर
दानापुर-नेउरा
नेउरा-बिहटा
कुल्हरिया-आरा
बक्सर-वरुणा
चौसा-गहमर
गया-मानपुर
गया-कास्था
सोनपुर-परमानंदपुर
दलसिंहसराय-नाजीरगंज
बरौनी-तिलरथ
बिहारशरीफ-नालंदा
परसौनी-सीतामढ़ी
नवगछिया-कटोरिया
समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम
दरभंगा-लहेरियासराय
इस्माईलपुर-रफीगंज
इस्माइलपुर-गुरारू
पुसौली-मुथानी
जीवधारा-मोतिहारी
सुपौल-थरबिटिया
मुथानी-भभुआ
करवंदिया-सासाराम
दानापुर स्टेशन
चकिया स्टेशन
दरभंगा यार्ड
मोतिहारी यार्ड
सहरसा यार्ड
गया और फेसर यार्ड
...ताकि समय पर पूरा हो काम
^समयपर काम पूरा कराने और समन्वय की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने एप्र