- Hindi News
- एक भी दवा ब्लैकलिस्टेड तो बिहार में आपूर्ति नहीं
एक भी दवा ब्लैकलिस्टेड तो बिहार में आपूर्ति नहीं
किसीभी राज्य में एक भी दवा ब्लैक लिस्टेड हुई, तो अब वह दवा कंपनी बिहार के सरकारी अस्पतालों में दवा आपूर्ति नहीं कर पाएगी। दवा आपूर्ति के लिए जिम्मेवार स्वास्थ्य विभाग की एजेंसी बीएमएसआईसीएल ने टेंडर में ऐसी एजेंसियों को शामिल नहीं करने का फैसला कर लिया है। दवा घोटाला सामने आने के बाद पहली बार बीएमएसआईसीएल इसी महीने दवा आपूर्ति के लिए एजेंसी चयन की खातिर टेंडर करने का फैसला पहले ही ले चुकी है। दवा घोटाले की बात सार्वजनिक होने के बाद करीब चार महीने से बीएमएसआईसीएल द्वारा दवा की आपूर्ति बंद है। बीएमएसआईसीएल की पिछली टेंडर में ऐसी एजेंसी शामिल हो गई थी। फिलहाल, राज्य के सिविल सर्जन स्थानीय स्तर पर दवा खरीद कर अस्पतालों में दवाओं की व्यवस्था कर रहे हैं।
एमसीआईकल करेगी सुनवाई : एमसीआईराज्य के छह बड़े डॉक्टरों पर दवा कंपनियों से साठ-गांठ करने और घुमने-फिरने के आरोप की सुनवाई मंगलवार को दिल्ली में करेगा। राज्य के एक चर्चित पेट रोग विशेषज्ञ पर भी आरोप लगा है। इसके लिए एमसीआई ने अपने सभी सदस्यों को दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया है।