\"अपराधियों का मनोबल बढ़ा\'
पटना | लोजपाके प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जब से जदयू ने सरकार चलाने के लिए राजद का समर्थन लिया है, तभी से बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। खासकर दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। वहीं मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने भाषण में नई-नई भाषा का प्रयोग कर मूल समस्या से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। अगले विधानसभा चुनाव में जनता जदयू और राजद को सबक सिखाएगी।