पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषियों पर हुई कड़ी कार्रवाई : जदयू

दोषियों पर हुई कड़ी कार्रवाई : जदयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | जदयूप्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि दवा घोटाले की जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रवीण किशोर समेत क्रय और तकनीकी कमेटी में सभी 10 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। भाजपा नेता सुशील मोदी सीबीआई जांच की मांग सिर्फ इसलिए की कि केंद्र सरकार जैसा चाहेगी सीबीआई वैसी रिपोर्ट बना देगी। लेकिन, भाजपा का यह मंसूबा कभी सफल नहीं होगा। राज्य सरकार की जांच एजेंसियों ने बेहतर किया है। दवा घोटाले में राज्य सरकार ने जितनी कार्रवाई की है, उतना काम करने के लिए किसी भी सरकार को हिम्मत की जरूरत होगी। ऐसी हिम्मत भाजपा की किसी भी राज्य सरकार में नहीं है। सुमो को न्याय से ज्यादा अपनी राजनीति चमकाने की चिंता रहती है। वैसे उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि खनन घोटाले और पशुपालन घोटाले में उनकी संलिप्तता का मामला अभी दबा हुआ है