वामदलों का धरना आज
पटना | राष्ट्रव्यापीप्रतिरोध दिवस के रूप में वामदलों का धरना सोमवार को करगिल चौक पर होगा। धरना में माले, सीपीआई, सीपीआईएम, एसयूसीआई, फारवर्ड ब्लाॅक के नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि कॉरपोरेट-सांप्रदायिक ताकतों द्वारा जनता पर दक्षिणपंथी हमले, नव उदारवादी नीतियों के जरिए आम आदमी पर लगातार हमले तथा महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया जा रहा है।