- Hindi News
- राजद ने भाजपा से पूछा कब पूरी होंगी बिहार की लंबित रेल परियोजनाएं
राजद ने भाजपा से पूछा- कब पूरी होंगी बिहार की लंबित रेल परियोजनाएं
पटना | राजदके प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा नेताओं से पूछा है कि मढ़ौरा, छपरा, मधेपुरा, डालमियानगर समेत कई रेलवे लाइन का दोहरीकरण, विद्युतीकरण कब तक केंद्र सरकार पूरा कराएगी? उन्होंने कहा कि सुशील मोदी आज कल नकारात्मक राजनीति का सहारा लेकर बिहार के विकास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अच्छा होता कि वह बिहार के हित के सवाल पर अपना दृष्टिकोण जनता के सामने रखते। वहीं, महासचिव पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में अकलियतों के लिए बेदारी (जनजागरण) की बात करने वाले क्या यह समझते हैं कि आगरा जैसी घटनाएं और नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के मंत्री एवं सांसदों द्वारा अल्पसंख्यक समाज के विरुद्ध जहर उगलने से तो हिंदुत्व का भला हो सकता है और ही हिन्दुस्तान का। क्या भाजपा ऐसी नीतियों से अल्पसंख्यक समाज में बेदारी लाएगी? केंद्र में मंत्री बनते ही एक नेता नंबर गेम बढ़ाने के लिए मन को गंदा करने का काम कर रहे हैं, जिन्हें स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छता मंत्रालय दिया गया है।