पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सीएम का बयान उन्माद फैलाने वाला\'

\"सीएम का बयान उन्माद फैलाने वाला\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पूर्वमंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति की है, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए पढ़े-लिखे लोगों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने में विफल मुख्यमंत्री उन्माद फैलाने वाला बयान दे रहे हैं। बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। दवा सहित अन्य घोटालों को सरकार दबा रही है और भ्रष्टाचार के लिए पढ़े-लिखे लोगों पर आरोप लगाकर बचना चाहती है। नीतीश कुमार ने कहा था कि राज्य में भ्रष्टाचार जीरो पर जाएगा, लेकिन भ्रष्टाचार जीरो की जगह 100 फीसदी से ऊपर जा चुका है।