पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नीतीश को भी भविष्यवाणी का चस्का\'

\"नीतीश को भी भविष्यवाणी का चस्का\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | भाजपानेता नंदकिशोर यादव ने कहा- नरेंद्र मोदी सरकार के छह महीने में गिरने की भविष्यवाणी करने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद भूल रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने नमो के पीएम बनने की भी भविष्यवाणी की थी। हुआ यह कि जनता ने प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बना दी। अब लालूजी की नई भविष्यवाणी का भी यही हश्र होना है। भविष्यवाणी का नया-नया चस्का नीतीश कुमार को भी लगा है। नीतीश कुमार भविष्यवाणी कर रहे हैं कि बिहार पुराने दौर में नहीं लौटेगा। इसकी हवा तो मौजूदा कानून व्यवस्था अभी से निकाल रही है। नीतीश-लालू राज में बिहार का क्या हाल होगा, यह सोचकर ही लोग अभी से परेशान हैं।