- Hindi News
- मैथिली की लघु फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल
मैथिली की लघु फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल
मैथिलीलिटरेचरफेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को मैथिली की लघु फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यहां इस दौरान सोमनाथ गुप्त निर्देशित लघु फिल्म मधुरमणि और मनोज श्रीपति निर्देशित रक्त तिलक का प्रदर्शन किया गया। मैथिली की इन फिल्मों में जहां एक ओर मैथिली संस्कृति की मिठास थी वहीं दूसरी ओर इनके जरिये निर्देशक ने बड़ा सामाजिक संदेश भी दिया।
मधुरमणि फिल्म जहां पति-प|ी के नोक झोंक से भरे रिश्तों पर आधारित थी, जिसमें नायिका मधुरमणि का पति विकलांग रहता है। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेवारी मधुरमणि पर रहती है। एक बार गुस्से में आकर वह पति को डांट देती है इसपर पति आहत होकर घर छोड़ कर कोलकाता जाने के लिए घर से निकल पड़ता है। कुछ दूर जाने के बाद उसे अपनी गलती का अहसास होता है कि विकलांग होने के कारण उसे काम कौन देगा। उधर मधुरमणि का जब गुस्सा शांत होता है तब वह पति की तलाश में व्याकुल होकर उसे ढूंढती है। पति को अपशब्द कहने का उसे दुख होता है और सोचती है कि पति के बिना वह यहां क्यों रहेगी। वह मायके के लिए निकल जाती है। रास्ते में दोनों की मुलाकात होती है। नोक-झोंक के बाद दोनों वापस जाते हैं।
यूथ हॉस्टल में मैथिली लिटरेचर फेस्टिवल 2014 के आखिरी दिन मैथिली साहित्य के वर्तमान और भविष्य पर हुई चर्चा।
भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों पर हुई चर्चा
मैथिली लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान रविवार को कार्यक्रम मैथिली एहि पार ओहि पार में भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिथिलांचल से आए विसुनदेव पासवान और उनकी टीम ने राजा सलहेस की लोक कथा को गाकर सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रवीन्द्रनाथ ठाकुर, भीमनाथ झा, उदय चन्द्र झा आदि कवियों ने अपनी कविताएं सुनाई। मैथिली लेखक संघ से जुड़े वरिष्ठ कवि शशि बोध मिश्र शशि ने मौका नहीं मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की। कहा कि कवि गोष्ठी में कई वरिष्ठ कवियों को नजरअंदाज किया गया।
टटकाल दर्शन की हुई प्रस्तुति
फेस्टिवल में मैथिली नाटक टटकाल दर्शन का मंचन किया गया। परमेश्वर कापड़ि लिखित नाटक का निर्देशन कुणाल ने किया था। फेस्टिवल में बड़ी संख्या में मैथिली समाज के लोग पहुंचे थे। रविवार को परिवहन विभाग के प्रधान सचिव विजय प्रकाश, ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी के