- Hindi News
- करीब ढाई करोड़ की बिक्री के साथ सरस मेला संपन्न
करीब ढाई करोड़ की बिक्री के साथ सरस मेला संपन्न
गांधीमैदानमें लगे हुए बिहार ग्राम सरस मेला का रविवार को समापन हो गया। हस्त शिल्प, हस्त निर्मित कपड़े और देशी खानपान के स्टॉलों से भरे इस 12 दिन तक चलने वाले मेले में करीब ढाई करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग मेला घूमने आए और जमकर खरीदारी की। मेले में 19 राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगारियों के करीब 300 स्टॉल लगाए गए थे। समापन समारोह में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सरस मेला महिलाओं के सशक्तिकरण का जरिया बन रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी अब समझ में आने लगा है कि सभी अच्छा सामान सिर्फ फैक्ट्रियों में नहीं बनता। जीविका की सीईअो एन विजया लक्ष्मी ने कहा कि मेले में करीब ढ़ाई करोड़ के उत्पादों की बिक्री हुई। समारोह में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एमएन राजू, समाज कल्याण विभाग के सचिव अरविंद कुमार मौजूद थे।
सरस मेला के समापन के मौके पर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह मौजूद थे।