पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ स्वस्थ भारत के लिए शुरू हुई कार रैली

स्वच्छ-स्वस्थ भारत के लिए शुरू हुई कार रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लबफेमिना और इंडियन ऑयल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बोरिंग रोड स्थित गैसोलीन पेट्रोल पंप से एक कार रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पटना से शुरू होकर राजगीर तक गई। वीमेंस एट विल्स के नाम से चल रहे इस रैली का इस वर्ष 11 वां वर्षगांठ मनायी जा रही है। जिसमें सभी कारों की ड्राइविंग महिलाएं करती हैं। रैली की को-ऑडिनेटर नंदा गर्ग ने बताया कि महिलाओं में ड्राइविंग स्किल को बेहतर करने के उद्देश्य से इस रैली की शुरुआत की गई है। इसी के मद्देनजर इस वर्ष इस रैली में 50 से अधिक कारों ने भाग लिया है। रैली से बचे पैसे से समाज के जरूरत मंद लड़कियों की सहायता की जाएगी। बिहार पुलिस के डीजीपी पीके ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। लायंस क्लब फेमिना अध्यक्ष झूमा बनर्जी ने बताया कि सभी कारों में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के स्लोगन के झंडे लगाए गए हैं। इस अवसर पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के जीएम राजवीर सिंह दहिया, डीजीएम नजमी, सूर्या नेस्ट बिल्ड के एमडी मनिकांत, कश्यप ग्रीन होम्स के एमडी अरुण सिंह, ऊर्जा निशान के एमडी राहुल, लायंस फेमिना के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमन कुमार आदि उपस्थित थे।

बोरिंग रोड में कार रेस का उद्‌घाटन करते डीजीपी पीके ठाकुर।