पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 300 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 100 नए अकाउंट खुले

कैंप में 300 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 100 नए अकाउंट खुले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| बेऊरकृष्ण विहार कॉलोनी स्थित यूको बैंक में शनिवार को स्वास्थ्य और पासा जांच कैंप लगाया गया। इसमें करीब 300 लोगों ने मधुमेह, बीपी के साथ अन्य जांच कराई। साथ ही कैंप के तहत 100 लोगों के नए अकाउंट खोले गए। इस दौरान लगभग 10 हजार की दवा भी बांटी गई। कैंप में पीएमसीएच के ऑर्थोपेडिक डॉ. राजीव कुमार के साथ कई फिजिशियन भी उपस्थित थे। कैंप में बैक की ओर से अंचल प्रधान कंठवाल, उप अंचल प्रधान गौतम कुमार सिन्हा शाखा प्रमुख ज्योति लाहिड़ी और दिलीप कुमार उपस्थित थे।