- Hindi News
- वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर 300 मरीजों का हुआ इलाज
वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर 300 मरीजों का हुआ इलाज
पटना|वर्ल्ड कैंसरडे पर एम्स पटना में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 300 मरीजों का इलाज और अल्ट्रा सोनोग्राफी, एक्स रे ब्लड टेस्ट किया गया। इसके अलावा सर्वाइकल पैप स्मीयर ट्यूमर मार्कर्स की सुविधा भी मरीजों को मुफ्त में दी गई। जांच में 16 मरीज कैरसिनोमा से पीड़ित और 25 से 30 मरीजों को प्री-कैंसरस लेसन से ग्रसित मिले। इसका आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोथेरापी, रेडियोलॉजी,बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, ईएनटी, डेंटिस्ट्री, गायनेकोलॉजी, मेडिसिन सर्जरी की ओर से किया गया।